जनवरी 2025 में आने वाली बाइक्स की लिस्ट में सबसे पहला नाम रॉयल एनफील्ड क्लासिक 650 है जिसे कंपनी 2025 के शुरुआती महीने में यानी कि 20 जनवरी 2025 के आस-पास लॉन्च करने वाली है, आपको बता दें कि यह बाइक क्लासिक 350 का ही पावरफुल वर्शन होने वाला है जिसमें 650cc का ट्विन-सिलेंडर इंजन मिलेगा जो कि आपकी हाईवे पर बेहतरीन परफॉर्मेंस देगा।

इसके साथ ही यह बाइक मार्केट में चार अलग-अलग कलर पेंट स्कीम में उपलब्ध होगी। अगर इसकी डिजाइन की बात की जाए तो इसका डिजाइन छोटी क्लासिक 350 जैसा ही रखा गया है। इसकी कीमत लगभग ₹3.20 लाख से ₹3.40 लाख तक हो सकती है।
रॉयल एनफील्ड क्लासिक 650 चार अलग-अलग कलर में उपलब्ध:-
यहां 4 रॉयल एनफ़ील्ड क्लासिक 650 के रंगीन तस्वीरों को देखकर तय करें, कि आपके लिए कौन-सा बेहतर है। क्लासिक 650, 4 रंग विकल्पों में उपलब्ध है: Black Chrome, Bruntingthorpe Blue, Vallam Red, Teal।आप अपने पसंदीदा रॉयल एनफ़ील्ड क्लासिक 650 की कलर तस्वीरें डाउनलोड कर सकते हैं।



रॉयल एनफील्ड क्लासिक 650 मुख्य विशेषताएं
मुख्य विशेषताएँ | विवरण |
---|---|
इंजन क्षमता | 647.95 cc |
ट्रांसमिशन | छह स्पीड मैनुअल |
कर्ब वज़न | 243 किलोग्राम |
ईंधन टैंक क्षमता | 14.8 लीटर |
सीट की ऊंचाई | 800 mm |
अधिकतम पावर | 46.39 bhp |
रॉयल एनफील्ड क्लासिक 650 के स्पेसिफ़िकेशन और फ़ीचर्स
विशेषता | विवरण |
---|---|
सीट की ऊंचाई | 800 mm |
ग्राउंड क्लियरेंस | 154 mm |
टॉप स्पीड | 140 kmph |
आगे का सस्पेंशन | टेलीस्कोपिक फोर्क 43 mm |
पीछे का सस्पेंशन | ट्विन शॉक एब्सॉर्बर |
ब्रेकिंग सिस्टम | ड्यूल चैनल ABS |
फ्रंट ब्रेक का प्रकार | डिस्क |
कर्ब वज़न | 243 किलोग्राम |
अधिकतम पावर | 46.39 bhp @ 7250 rpm |
अधिकतम टॉर्क | 52.3 Nm @ 5650 rpm |
बैटरी | 12V, 12 Ah |
DRLs (Daytime Running Lights) | हाँ |
एएचओ (ऑटोमैटिक हेडलाइट ऑन) | हाँ |
हेडलाइट टाइप | LED |
डिस्प्लेसमेंट | 647.95 cc |
Overall Length | 2318 mm |
भारत में रॉयल एनफील्ड क्लासिक 650 की क़ीमत
शहर | क़ीमत |
---|---|
मुंबई | ₹ 3,40,000 से शुरू |
बैंगलोर | ₹ 3,40,000 से शुरू |
दिल्ली | ₹ 3,40,000 से शुरू |
इलेक्ट्रिक बाइक प्रेमियों के लिए खुशखबरी
होंडा ने भारत में अपने दो नए इलेक्ट्रिक स्कूटर्स – होंडा Activa e: और QC1 की बुकिंग शुरू कर दी है। यह बुकिंग फिलहाल कंपनी के चुनिंदा डीलरशिप्स जैसे मुंबई, ठाणे, बेंगलुरु, होस्कोटे, हैदराबाद, दिल्ली, चंडीगढ़, पुणे और बारामती में उपलब्ध है। अगर आप इन स्कूटर्स को खरीदना चाहते हो, तो सिर्फ ₹1000 की टोकन राशि देकर बुकिंग कर सकते हैं।